भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर पर किया हवाई हमला “ऑपरेशन सिंदूर”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : भारत सरकार ने बयान जारी करके कहा है कि सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया है. भारत सरकार ने अपने बयान में कहा है, ”इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की योजना बनाई गई थी और उन्हें अंजाम दिया गया था.”

बयान में ये भी कहा गया है कि “कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है.”

दूसरी ओर पाकिस्तान के सरकारी टीवी ने सेना के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर तीन जगहों पर मिसाइलों से हमला किया है.

भारतीय सेना का कहना है कि ”पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष -विराम समझौते का उल्लंघन किया है.”

एक्स पर किए एक पोस्ट में भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के “पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबर गली में गोलीबारी की है.”

बयान में आगे कहा गया है कि “भारतीय सेना उचित तरीके से इसका जवाब दे रही है.”

वहीं बीबीसी को पाकिस्तानी सेना के एक प्रवक्ता ने बताया है कि भारत के हमले में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हुई है.

Related Articles

Back to top button