पाण्डव कालीन महादेव मंदिर के पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण, मैनपुरी बन रहा विकास का केंद्र : मंत्री जयवीर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मैनपुरी : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को ग्राम भांवत में पाण्डव कालीन महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य पर रु. 189.13 लाख की लागत आई है। मंत्री ने कहा कि एक वर्ष पूर्व इस कार्य का शिलान्यास हुआ था और आज उसका लोकार्पण भोलेबाबा की कृपा से संभव हुआ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सनातन संस्कृति को संरक्षित करते हुए तीव्र गति से विकास हो रहा है। मैनपुरी अब पिछड़े जनपदों की सूची से निकलकर विकसित जनपदों की श्रेणी में आ गया है। मंत्री ने जनपद को मिलने वाले 750 करोड़ रुपये के बाईपास की भी घोषणा की, जिससे सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, प्रदीप सिंह चौहान, शिवदत्त भदौरिया, मुनेश चौहान समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंदिरों का सौंदर्यीकरण श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं भी सुनिश्चित कर रहा है।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, अजय पाल सिंह (संचालक) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button