ब्रेकिंग:

‘मास्को अंतरराष्ट्रीय यात्रा एवं पर्यटन प्रदर्शनी 2025’ में उप्र पर्यटन के प्रदर्शनी स्टाल पर भारी भीड़ : जयवीर सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने रूस की राजधानी मास्को में 18-20 मार्च तक आयोजित ‘मास्को अंतरराष्ट्रीय यात्रा एवं पर्यटन प्रदर्शनी 2025’ (एमआइटीटी) में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी पर्यटन विभाग के मंडप में विभिन्न देशों के व्यवसायियों ने प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों, टूर पैकेज और सुविधाओं की जानकारी ली। ताजमहल सहित अन्य आकर्षणों के बारे में भी आगन्तुको में उत्सुकता देखने को मिली।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कि ‘प्रदर्शनी मंडप में स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें अंग्रेजी और रूसी भाषा में उत्तर प्रदेश की थीम पर आधारित सजावट थी। इसमें धार्मिक-आध्यात्मिक सर्किट, ईको सर्किट, महाभारत सर्किट, जैन सर्किट, हस्तशिल्प और ऐतिहासिक धरोहर सहित अन्य पर्यटन आकर्षण को प्रदर्शित किया गया। मंडप में वीवीआईपी लॉन्ज, डिजिटल स्क्रीन, एआर इंटरैक्टिव टच पैनल और सेल्फी जोन जैसी सुविधाएं थीं, जहां उत्तर प्रदेश की सुंदर पृष्ठभूमि प्रदर्शित की गई। अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटरों, निवेशकों और अन्य हितधारकों के साथ बी-टू-बी बैठक आयोजित की गई। पीआर किट का वितरण किया गया, जिसमें अंग्रेजी और रूसी भाषा में ब्रॉशर, लघु फ़िल्में और डिजिटल सामग्री शामिल थीं।
जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन के प्रचार-प्रसार के तहत पर्यटन यात्रा कार्यक्रमों, वेबसाइटों और मोबाइल एप्लिकेशन का प्रदर्शन किया गया। राज्य को ‘भगवान बुद्ध की धरती’ और ‘सांस्कृतिक त्योहारों की भूमि’ जैसे प्रमुख स्लोगनों के साथ प्रस्तुत किया गया। मंडप में आने वाले अधिकतर पर्यटकों ने अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज, आगरा, दुधवा नेशनल पार्क, बुंदेलखंड, कुशीनगर, सारनाथ सहित अन्य स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मास्को में पर्यटन विभाग के मंडप में महाकुंभ के बारे में जानकारी प्राप्त करने तथा अपना अनुभव सांझा करने के लिए आगन्तुकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

Loading...

Check Also

उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा Fire Safety And Risk Management पर कार्यशाला आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : शुक्रवार दिनांक 21 मार्च, 2025 को उ0प्र0 राज्य आपदा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com