
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० रमेश चन्द्र के निर्देशन में बहराइच स्थित मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय में शुक्रवार रेलवे कर्मचारियों के लिए एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व स्वास्थ्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
शिविर में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजना पाटनी, मण्डल चिकित्सा अधीक्षक डा0 प्रशांत कुमार, सहायक मण्डल चिकित्सा अधिकारी/गोण्डा डा0 सचिन, तथा डा0 प्रतुल्य द्वारा कुल 55 मरीजों की जांच की गई।
इस दौरान चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, शुगर आदि की जांच की गई तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित जांच कराने तथा संतुलित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा ’आठवां पोषण पखवाड़ा’ के अंतर्गत ‘माता एवं शिशु पोषण’ तथा ‘स्क्रीन टाइम में कमी लाने में अभिभावकों एवं समुदाय की भूमिका’ विषयों पर जागरूकता व्याख्यान दिये गये। इस शिविर का उद्देश्य मूलभूत स्वास्थ्य जांच, रोगों की शीघ्र पहचान तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ावा देना था।