
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : आईआरसीटीसी ने गर्मी की छुट्टियों के लिए कश्मीर घूमने का पैकेज बनाया है, यह पैकेज 10 अप्रैल क़ो जयपुर से बनाया गया है, और 5 रात्रि ओर 6 दिन का होगा जिसमे जयपुर से श्रीनगर की हवाई यात्रा, थ्री स्टार होटल, नाशता, डिनर एवं श्रीनगर सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम की सैर कराई जाएगी.
अपर महा प्रबंधक पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि इस यात्रा का किराया 40,890 रुपए प्रति व्यक्ति का किराया रहेगा जिसमें रहना खाना घूमने सब शामिल होगा, प्रसिद्ध स्थान श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग शामिल है जिसमें आपको बर्फ से ढके पहाड़, हरी भरी वादियों और झीलों मे हाउस बोट आदि का भरपूर लुत्फ मिलेगा. श्रीनगर- कश्मीर की इस पैकेज यात्रा की जानकारी व्हाट्सप्प नम्बर 9116336908 तथा 9001094705 पर उपलब्ध है ! बुकिंग आईआरसीटीसी पर ऑनलाइन की जा सकती है, ऑफलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी रीजनल ऑफिस, जीवन प्रकाश, LIC बिल्डिंग, अम्बेडकर सर्किल, जयपुर में आकर भी करवा सकते है.
