ब्रेकिंग:

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव, साथियों सहित अखिलेश यादव के समक्ष सपा में शामिल

अंबुज विराग़, सूर्योदय भारत, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए लखनऊ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर यादव ने आज बुधवार को अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। विकास खण्ड बख्शी का तालाब (बीकेटी) लखनऊ के कई दर्जन प्रधान भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी में शामिल होने से संविधान बचाने के लिए पीडीए की लड़ाई में जो मदद मिली उससे मोहनलालगंज क्षेत्र में समाजवादी पार्टी उम्मीदवार को ऐतिहासिक जीत हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन साथियों की मदद से आगे भी समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख ग्राम प्रधानों में वीरेन्द्र सिंह यादव गोइला प्रधान, शैलेन्द्र सिंह यादव देवी रूखारा प्रधान, अरूण सिंह यादव टिकरी प्रधान, उमेश यादव सुभाननगर प्रधान, राम सिंह मुसा पिपरी प्रधान, नरेन्द्र सिंह आधारखेड़ा प्रधान, श्याम शंकर यादव गुडम्बा पूर्व बीडीसी, वीरेन्द्र सिंह यादव अचरामऊ प्रधान, बृजनंदन यादव सरसवा प्रधान, शिवकुमार गांधी चन्द्राकोडर प्रधान, अनिल कुमार संसारपुर प्रधान, सुरेन्द्र रावत बीबीपुर प्रधान, आशीष पाल मडौली प्रधान, लक्ष्मी नारायण कपासी प्रधान, राम विलास सुवंशीपुर प्रधान, राकेश मझोरिया प्रधान, महेन्द्र सिंह हरदौसपुर प्रधान, देशराज रावत जलालपुर प्रधान, विष्णु चौरसिया किशुनपुर प्रधान, आजाद अंसारी अटेसुवा प्रधान, शाहबत अली पैकरामऊ प्रधान, भीम यादव खोजेकपुरवा प्रधान, गुड्डू लोधी घिचेहरी प्रधान, ओम लोधी नगुवामऊ प्रधान, रंजीत मोहम्मदपुर गढ़ी प्रधान, महेन्द्र यादव मानपुर लाला प्रधान, अरशद अचरामऊ प्रधान, योगेन्द्र प्रताप सरायदादू प्रधान, राम किशोर कौडियामऊ प्रधान, वीरू यादव अकोहरी प्रधान, आदर्श यादव लवकुश दिगोई अध्यक्ष प्रधान, देवनारायण सिंह चन्दनापुर प्रधान, ओम प्रकाश लोधी देवरीरूखारा प्रधान, विनीत रावत टिकारी प्रधान, गुड्डू यादव इमलिहा प्रधान, धरम रसूलपुर प्रधान, विनोद कुमार गोहिला, दिलीप मौर्या गोईला, ओमकार यादव गोईला, सुरेन्द्र यादव डिगडिगा, अरूण यादव धांवा आदि शामिल है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बलराम यादव एवं राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, विधायकगण रविदास मेहरोत्रा, अरमान खान, आशु मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मौलाना इकबाल कादरी, शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, यामीन खां राष्ट्रीय महासचिव अल्पसंख्यक सभा, अनुराग भदौरिया प्रवक्ता, पूजा शुक्ला पूर्व प्रत्याशी, फाखिर सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Loading...

Check Also

पर्वतीय महापरिषद बैडमिंटन प्रतियोगिता में हरीश कांडपाल और देवेंद्र सिंह चौहान अपने अपने वर्ग में विजयी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पर्वतीय महापरिषद लखनऊ की देखरेख में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com