दुष्मंथा चमीरा द्वारा लपका गया शानदार कैच भी दिल्ली को केकेआर से न जिता सका

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दिल्ली : दुष्मंथा चमीरा ने दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर मुकाबले में बेहद हैरतअंगेज कैच पकड़ा। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने बाउंड्री पर सुपरमैन की तरह उढ़कर अनुकूल रॉयल को पवेलियन की राह दिखाई। अनुकूल का खाता नहीं खुला।

दिल्ली की ओर से 20वां ओवर मिचेल स्टार्क ने डाला। स्टार्क ने तीसरी गेंद पर रोवमैन पॉवेल (5) को एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद, बैटिंग करने उतरे अनुकूल ने आते ही फ्लिक किया। गेंद और बल्ला का अच्छा संपर्क हुआ। लगा कि गेंद बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से निकल जाएगी। हालांकि, दुष्मंथा ने ऐसा मुमकिन नहीं होने दिया। उन्होंने यही समय पर बाईं और हवा में डाइव लगाई और दोनों हाथों से बेहतरीन कैच लपक किया। 

दुष्मंथा के कैच को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोगों ने इसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट करार दिया। 

स्टार्क ने आखिरी ओवर में तीन विकेट झटके। ओवर की पांचवीं गेंद पर आंद्रे रसेल रनआउट हुए। उन्होंने पहली गेंद पर 106 मीटर का छक्का लगाया था। केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 204 का स्कोर खड़ा किया। स्टार्क ने कुल तीन विकेट चटकाए। दुष्मंथा ने अंगकृष रघुवंशी के रूप में एक शिकार किया। अंगकृष ने केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। 

मंगलवार को आईपीएल 2025 के 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसे केकेआर ने 14 रन से जीत लिया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर अपने घर पर हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने इस जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में खुद को जिंदा रखा है। इस मुकाबले में केकेआर के जीत के हीरो सुनील नरेन रहे जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

Related Articles

Back to top button