ब्रेकिंग:

ब्रज की रसोई में धूमधाम से मनाई गई दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन के साथ रामनवमी के उपलक्ष्य में हुआ अन्नदान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : आशियाना में इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ब्रज की रसोई में दुर्गा अष्टमी एवं रामनवमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुमन बाला भुटियानी नें कहा कि रामनवमी पर भगवान श्रीराम के जन्मदिन की खुशी में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर पुण्य कमाया गया। संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने बताया कि रामनवमी पर अन्नदान करना भगवान राम के आदर्शों पर चलने का एक छोटा-सा प्रयास है।

संजय श्रीवास्तव नें बताया कि कन्या पूजन कर उन्हें सम्मान दिया गया और 1140 लोगों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। मीडिया प्रभारी दीपक भुटियानी नें बताया कि नवरात्रि के पर ब्रज की रसोई में एक सौ एक कन्याओं का विधिपूर्वक पूजन किया गया। गीता प्रजापति नें बताया पूजन के बाद कन्याओं को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया, जिसमें पूड़ी, चने की सब्जी, हलवा और फल शामिल थे।

शिल्पी गुप्ता का जन्मोत्सव भी बच्चों के बीच केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया गया। संस्था की राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष रजनी शुक्ला ने कहा कि अन्नदान, जरूरतमंदों के जीवन में आशा, स्नेह और अपनापन लाने का प्रयास भी है।
विकास पाण्डेय, अमित गुप्ता आशीष श्रीवास्तव एवं अनुराग दुबे नें बताया कि दुर्गा अष्टमी एवं रामनवमी पर्व के इस आयोजन में समाज के अनेक गणमान्य लोग और संस्था के कार्यकर्ता शामिल हुए।
रामकुमार दोहरे ने बताया कि रविवार को सेक्टर- एम. रिक्शा कालोनी, रतन खंड पानी टंकी के पास स्थित झुग्गियों, निर्माणाधीन विद्यालय के श्रमिकों और उनके परिवारों, तथा जोन 8 के सामने की झुग्गियों में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रामकुमार दोहरे, दीपक भुटियानी, संजय श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, विकास पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग दूबे, मुकेश कनौजिया, नबल सिंह, यथार्थ अग्रवाल, सुमन बाला भुटियानी, लक्ष्मी प्रजापति, शिल्पी गुप्ता, गीता प्रजापति, मान्या गुप्ता, रजनी शुक्ला सहित कई समाजसेवियों ने भाग लिया। इण्डियन हेल्पलाइन के संस्थापक विपिन शर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Loading...

Check Also

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com