Breaking News

हाथरस में हुई दर्दनाक घटना के कारण राष्ट्रीय जनता दल ने सादगी से मनाया 28 वां स्थापना दिवस

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ।शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल उत्तर प्रदेश कार्यालय पर पार्टी का 28 व स्थापना दिवस हाथरस में हुए दुखद घटना को लेकर सादगी के साथ मनाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने की।स्थापना दिवस समारोह पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हमारी पार्टी को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी ने 28 सालों से खून पसीने से सींचा और मजबूत किया है इस प्रकार से हम सबको मिलकर इस पार्टी को और मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन आज देश में मजबूत स्थिति में आ गया है। जिसका परिणाम है एनडीए की सरकार सही रास्ते पर आने को मजबूर हो गई है। आज भाजपा की घटती लोकप्रियता इसका जीता जाता परिणाम है।

जनता नौजवान किसान छात्र सब इंडिया गठबंधन की ओर आशा भारी निगाहों से देख रहे हैं। इसलिए हम सब का कर्तव्य है हम सब उनके हक की लड़ाई के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करें। इसके लिए हम सबको पार्टी को और अधिक मजबूत करना होगा। साथ ही साथ हाथरस में हुए दर्दनाक कांड में मृत लोगों की आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई।

इसका संचालन प्रदेश महासचिव विद्युत सिंह ने किया।इस दौरान प्रमुख रूप से इकराम लारी डाक्टर लोलारख उपाध्याय ,ममता मेहरोत्रा ,मनोज कुमार यादव रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह राणा, देशराज यादव, गौतम लाल श्रीवास्तव ,अरविंद कुमार यादव ,शुभाष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Loading...

Check Also

बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग में महत्वपूर्ण साबित होंगे बुंदेलखंड 24×7 के प्रयास

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, भोपाल / लखनऊ : लगभग 5 वर्ष पूर्व बुंदेलखंड की महत्वपूर्ण ...