ब्रेकिंग:

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की संवेदनशीलता से 24 घंटे के अंदर आगरा के बुजुर्ग को मिली रुकी हुई पेन्शन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / आगरा : प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरूण ने जनपद आगरा के विकास खण्ड, जैतपुर की ग्राम पंचायत बड़ागांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग सूरजभान के वृद्धावस्था पेन्शन का प्रकारण संज्ञान में आते ही संबंधित अधिकारियों को मामले का त्वरित निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। समाज कल्याण मंत्री ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पेन्शन संबंधि मामले को 24 घंटे के अंदर निस्तारित कर बुजुर्ग को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। साथ ही पेंशन क्यों रुकी और किसकी लापरवाही से रुकी, इसकी जांच के निर्देश भी मंत्री असीम अरुण ने दिये हैं।
समाज कल्याण मंत्री के निर्देश पर आगरा की जिला समाज कल्याण अधिकारी, सुश्री प्राची ने बुजुर्ग सूरजभान के घर जाकर उन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान किया। स्वीकृति पत्र पाते ही सूरजभान ने अपनी प्रसन्नता समाज कल्याण मंत्री से वीडियो कॉल पर बात कर व्यक्त की। उन्होंने समाज कल्याण मंत्री का आभार व्यक्त किया।
समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय सूरजभान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर कतिपय कारणों से वृद्धावस्था पेन्शन बंद होने की शिकायत दर्ज करते हुए इसका निस्तारण कर पुनः पेन्शन शुरू कराने की अपील की थी। मामला संज्ञान में आते ही समाज कल्याण मंत्री ने प्रकरण का त्वरित निस्तारण कराते हुए कहा कि किसी भी वृद्ध के लिए पेन्शन उनके जीने का सहारा है। प्रदेश की डबल इंजन की सरकार बुजुर्गों की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Loading...

Check Also

IRITM के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में समझीं दिव्यांगजनों की चुनौतियां

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बुधवार 05 फरवरी 2025 को भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com