सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर से महिलाओं को जागरूक करतीं डॉ निरुपमा सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : डा0 निरूपमा सिंह – एसजीपीजीआई, लखनऊ में लगभग 20 वर्षों से कार्यरत है। डा. सिंह ने कैंसर जैसी घातक बीमारी से जुडे विषय पर शोध कार्य किया हैं। डा सिंह “स्तुति चैरिटेबल सोसायटी” के माध्यम से महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैसर एवं स्तन कंसर से बचाव हेतु जागरूकता का कार्य कर रही है। डा सिंह अब तक उत्तर प्रदेश के डेढ दर्जन से अधिक जिलों में विभिन्न कार्यकमों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से एक लाख से अधिक महिलाओं को कैंसर जैरी घातक बीमारी के बचाव हेतु जागरूक कर चुकी है। डा० निरूपमा सिंह द्वारा आशा कार्यकत्री, छात्राओं आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमुखत प्रशिक्षित किया जाता है। इस प्रकार वे भारत की आधी आबादी को कैंसर जेसी विमीषिका से बचाने का कार्य कर रही है, जिसके लिए वे पूर्णतः प्रतिबद् है।

Related Articles

Back to top button