पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल पर यात्री सुरक्षा एवं रेल परिसरों की निगरानी में डॉग स्क्वाड की महत्वपूर्ण भूमिका

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अरून त्रिपाठी के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा तथा रेलवे परिसरों की निगरानी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ’डॉग स्क्वॉड’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

लखनऊ मंडल, रेलवे सुरक्षा बल में 03 ट्रैकर डॉग्स, 05 स्निफर विस्फोटक सर्च, 01 स्निफर नारकोटिक्स डॉग मिलाकर कुल 09 प्रशिक्षित डॉग्स तैनात है। रेलवे सुरक्षा बल श्वान के साथ हैंडलर्स को ट्रेन में यात्रा के लिए प्रथम श्रेणी पास और एसी प्रथम कूपे में यात्रा की सुविधा मिलती हैं। इन डॉग्स की सर्विस अवधि 10 वर्ष की होती है। डॉग स्क्वॉड की सतर्कता और दक्षता से रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो रही है तथा यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का भरोसा मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button