उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील वर्मा ने की मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से शिष्टाचार भेंट

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सोमवार 26 मई, 2025 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ मंडल में चल रही प्रमुख रेल परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास, यात्री सुविधाओं में सुधार, स्टेशनों के सौंदर्यीकरण तथा आगामी महत्त्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लखनऊ मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा जनता को बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button