मण्डल रेल प्रबंधक ने पूर्वाेत्तर – रेलवे प्रमोटी अधिकारी संघ के लखनऊ मण्डल कार्यालय का उद्घाटन किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : गुरुवार को पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार द्वारा अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/इन्फ्रा भुवनेश सिंह की उपस्थिति में मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में पूर्वाेत्तर रेलवे प्रमोटी अधिकारी संघ, लखनऊ मण्डल के कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

इसके उपरान्त मण्डल रेल प्रबंधक ने हर्ष व्यक्त करते हुए संघ के सभी सदस्यों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्वाेत्तर रेलवे प्रमोटी अधिकारी संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सुमन, सचिव दीपक कुमार, उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, संगठन मंत्री दया राम, सहायक सचिव आशीष शुक्ला तथा मण्डल सिग्नल एवं दूरसंचार इन्जीनियर रवीन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button