रोजगार Archives - Suryoday Bharat

बीबीएयू और इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, लखनऊ के मध्य हुये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार 10 अप्रैल को बीबीएयू और इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, लखनऊ के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल द्वारा की गयी। इसके अतिरिक्त मुख्य तौर पर डीन ऑफ अकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के संस्थापक निदेशक एवं एमडी समाधान, लखनऊ के सीए मुकेश शुक्ला एवं सीओई प्रो. विक्रम सिंह यादव मौजूद रहे।

कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने इस अवसर पर बताया कि यह समझौता ज्ञापन दोनों संस्थानों को उद्यमिता विकास के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के स्टार्टअप हेतु आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा तथा छात्रों एवं शोधार्थियों को ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन’ कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए प्रेरित एवं तैयार किया जाएगा।

इसका समझौते का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता के अवसरों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। साथ ही, शोधार्थियों द्वारा किए जा रहे प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष रोडमैप तैयार किया जाएगा, उद्योग-विशिष्ट कार्यशालाओं का वार्षिक कैलेंडर बनाया जाएगा, जिससे व्यावसायिक अवसरों को प्रदर्शित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, बीबीएयू के विद्यार्थियों को सेल्फ पेस्ड शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, वर्चुअल इंडस्ट्रियल टूर आयोजित किए जाएंगे तथा विद्यार्थियों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया जाएगा। समाधान द्वारा बीबीएयू के उभरते उद्यमियों को इनक्यूबेशन एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर डायरेक्टर, रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. शिशिर कुमार, आईक्यूएसी डॉयरेक्टर प्रो. शिल्पी वर्मा, सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स समिति के अध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा, डॉ. सुभाष मिश्रा, डॉ. अर्पित शैलेश एवं आईआईडी टीम से डॉ. अमित कुमार सिन्हा और अनुराग मिश्रा मौजूद रहे।

The post बीबीएयू और इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, लखनऊ के मध्य हुये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर appeared first on Suryoday Bharat.

बीबीएयू में प्रेस मीट का आयोजन : समता और समावेशी समाज के संकल्प के साथ मनाई जाएगी अम्बेडकर जयंती
अशोक यादव, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार 10 अप्रैल को विश्वविद्यालय में शनिवार 11-14 अप्रैल 2026 को ‘भारतरत्न बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती’ एवं विश्वविद्यालय स्थापना दिवस’ के अवसर पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु प्रेस मीट का आयोजन किया गया, जिसे कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने संबोधित किया। इसके अतिरिक्त मंच पर स्थायी आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. के.एल. महावर एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रचना गंगवार उपस्थित रहीं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविंद जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न होकर विद्यार्थियों के समग्र विकास को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें विभिन्न राष्ट्रीय संगोष्ठियों, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष उद्यमिता के माध्यम से समावेशी विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जायेगा, जो कि बाबासाहेब के उस स्वप्न से प्रेरित है, जिसमें एक समतामूलक, समरसता आधारित और समावेशी समाज की स्थापना की कल्पना की गई थी। विश्वविद्यालय निरंतर उनके विचारों और वर्तमान समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के हित में कार्य कर रहा है।

शनिवार 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्रीय शिक्षा ही समावेशी विकास का आधार: महात्मा ज्योतिबा फुले की दृष्टि मेंं’ विषय पर आधारित एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल द्वारा की जायेगी। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री, डॉ. संजय पासवान उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त ,विशिष्ट अतिथि एवं सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय, पुणे के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सदानंद के. भोंसले, आयोजन समिति की को-चैयरपर्सन प्रो. शिल्पी वर्मा, अंबेडकर स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज की संकायाध्यक्ष प्रो. शूरा दारापुरी एवं इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एम. रवि‌ कुमार उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर (मीडिया सेंटर), बीबीएयू द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के पावन उपलक्ष्य में उनके जीवन, संघर्ष, सामाजिक सुधारों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदानों को दर्शाते हुए तैयार की गयी प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया जाएगा।

रविवार 12 अप्रैल को विश्वविद्यालय कुलपति की अध्यक्षता में ‘समावेशी विकास, विकसित भारत का आधार: बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की दृष्टि मेंं’ विषय पर आधारित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुख्य तौर पर पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश प्रो. सतीश चन्द्र द्विवेदी, विधि विभाग, बीबीएयू की विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,‌ हरियाणा के प्रो. एस.के. चहल एवं दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर के प्रो. चंद्रशेखर उपस्थित रहेंगे।

सोमवार 13 अप्रैल को भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविंद जी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्य तौर पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुम्बई के कुलपति प्रो. बद्री नारायण तिवारी, स्थायी आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. के.एल. महावर एवं प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

मंगलवार 14 अप्रैल को विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल द्वारा ‘भारतरत्न बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती’ एवं विश्वविद्यालय स्थापना दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की जायेगी। मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम, राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहेंगी। इसके अतिरिक्त दलित इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के फाउंडर चैयरमेन श्री शशांक कुंवर , स्थायी आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. के.एल. महावर एवं प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा उपस्थित रहेंगे।

शनिवार 11-14 अप्रैल 2025 को ‘भारतरत्न बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती’ एवं विश्वविद्यालय स्थापना दिवस’ के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। शनिवार 11 अप्रैल को ‘समावेशी विकास, विकसित भारत का आधार: बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की दृष्टि मेंं’ विषय पर एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता एवं डॉ. बाबासाहेब भीमराव रामजी अम्बेडकर: सामाजिक न्याय के शिल्पकार’ विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। साथ ही रविवार 12 अप्रैल को ‘राष्ट्र निर्माण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का योगदान’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। साथ ही सोमवार 13 अप्रैल को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

The post बीबीएयू में प्रेस मीट का आयोजन : समता और समावेशी समाज के संकल्प के साथ मनाई जाएगी अम्बेडकर जयंती appeared first on Suryoday Bharat.

संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती में, सामने आया बड़ा खेल
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे संजय गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में चिकित्सक भर्ती में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिना पहली भर्ती प्रक्रिया पूरी किये ही, नई-नई रिक्तियां प्रकाशित करवाने सम्बन्धी शिकायत जनसुनवाई के माध्यम से की गई, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

प्रदेश के लगभग सभी अस्पतालों में डॉक्टर्स खासकर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की हमेशा से ही कमी रही है, जिसके चलते अक्सर इलाज और सर्जरी वाले मरीजों को लम्बी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। इसी कमी को दूर करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने जुलाई 2025 में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती को मंजूरी दी थी।

सरकार के इस फैसले के बाद संजय गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल साइंसेज (SGPGI) ने अगस्त 2025 में 218 रेगुलर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती का विज्ञापन (I/20/ER/ACAD/2025-2026 ) जारी किया। संस्थान के तत्कालीन निदेशक डॉ. आर. के. धीमान ने दो महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की घोषणा की थी। नवंबर 2025 में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ये बताया गया कि उक्त रिक्तियों के लिए कैंडिडेट्स की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग पूरी कर ली गई है। कैंडिडेट्स आगे की प्रक्रिया का इंतज़ार कर ही रहे थे कि उसी बीच इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डालते हुए संस्थान ने जनवरी 2026 में बैकलॉग रिक्तियों को भरे जाने का विज्ञापन (I/47/ER/ACAD/2025-2026) प्रकाशित करवा दिया। इस नए विज्ञापन से तमाम कैंडिडेट्स के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गयी। इसमें सामान्य और आरक्षित दोनों श्रेणी के उम्मीदवारों की मुश्किल बढ़ गई है।

अभी उम्मीदवारों के उक्त भ्रम का समाधान निकला भी नहीं था कि उसी बीच संस्थान की तरफ से एक और विज्ञप्ति जारी की गई जिसमें कुछ और नई भर्तियां निकालने की बात कही गई। हैरानी की बात है कि चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा चिकित्सा विभाग और संजय गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल साइंसेज (SGPGI) पहली भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की जगह नई-नई रिक्तियां निकालने में लगा है। फ़िलहाल मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से सरकार तक पहुंची है, जिससे उम्मीदवारों में नई उम्मीद जगी है।

The post संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस  में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती में, सामने आया बड़ा खेल appeared first on Suryoday Bharat.

प्रॉपटेक स्टार्टअप ‘हाउस ऑफ हैंसेट 108’ ने टेक-सक्षम डिजाइन एवं निर्माण मॉडल के साथ राष्ट्रीय योजना बनाई
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बेंगलुरु : भारत के शहरी आवास बाजार में लगातार हो रहे बदलावों के बीच, बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप ‘हाउस ऑफ हैंसेट 108’ खुद को डिजाइन, निर्माण और तकनीक के संगम पर स्थापित कर रहा है। कंपनी, जो वर्तमान में बेंगलुरु, हैदराबाद और मैसूरु में संचालित हो रही है, ने अपनी टेक-सक्षम डिजाइन और निर्माण सेवाओं को धीरे-धीरे देश के अन्य प्रमुख शहरों तक विस्तार करने की योजना बनाई है।

आवासीय निर्माण और इंटीरियर कार्यान्वयन में मौजूद अक्षमताओं और बिखराव को दूर करने के उद्देश्य से स्थापित ‘हाउस ऑफ हैंसेट 108’ एक ही संरचित ढांचे के अंतर्गत आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइन और निर्माण की एकीकृत सेवाएं प्रदान करता है। डिजिटल प्लानिंग सिस्टम, प्रक्रिया-आधारित वर्कफ्लो और केंद्रीकृत प्रोजेक्ट समन्वय को अपनाकर, यह स्टार्टअप घरेलू परियोजनाओं में अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता लाने का प्रयास कर रहा है।

कंपनी के ग्रुप सीईओ संदीप ने कहा, “भारत में घर का निर्माण अभी भी काफी हद तक असंगठित है, जहां ग्राहकों को कई विक्रेताओं को संभालना पड़ता है और लागत व समयसीमा को लेकर अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ता है। हमारा लक्ष्य संरचित सिस्टम और तकनीक आधारित प्रक्रियाओं के जरिए इस अनुभव को मानकीकृत और सरल बनाना है, ताकि यह अधिक पूर्वानुमेय और ग्राहक-केंद्रित बन सके।”

वर्तमान में कंपनी शहरी गृहस्वामियों को नई निर्माण परियोजनाओं, नवीनीकरण और इंटीरियर फिट-आउट सेवाएं प्रदान कर रही है। टर्नकी समाधानों और बेहतर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की बढ़ती मांग के बीच, ‘हाउस ऑफ हैंसेट 108’ को देश के तेजी से विकसित हो रहे आवासीय बाजारों में अपने संचालन मॉडल को दोहराने का अवसर दिखाई दे रहा है।

पारंपरिक डिजाइन स्टूडियो की तरह विस्तार करने के बजाय, स्टार्टअप अपने प्रक्रिया-आधारित मॉडल को विस्तार देने की योजना बना रहा है, जिसमें संरचित निष्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण और डिजिटल निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में एकरूपता सुनिश्चित की जा सके।
भारत के प्रॉपटेक इकोसिस्टम में तेजी से हो रही प्रगति के साथ, ‘हाउस ऑफ हैंसेट 108’ संगठित और तकनीक-संलग्न गृह निर्माण सेवाओं की दिशा में बदलाव में योगदान देने का लक्ष्य रखता है।

The post प्रॉपटेक स्टार्टअप ‘हाउस ऑफ हैंसेट 108’ ने टेक-सक्षम डिजाइन एवं निर्माण मॉडल के साथ राष्ट्रीय योजना बनाई appeared first on Suryoday Bharat.

एनएफआर द्वारा वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस, संरक्षा और रखरखाव हेतु इन-हाउस तकनीकी उपकरण विकसित
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ /  मालीगांव ( असम ) : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने कामाख्या कोचिंग डिपो में नयी पीढ़ी की वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव और संरक्षा के लिए उन्नत, इन-हाउस विकसित तकनीकी उपकरण प्रणालियों के एक समूह को शुरू कर एक प्रमुख माइलस्टोन हासिल किया है। अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर विकसित तथा उन्नत वैश्विक मानकों के अनुरूप, इन प्रणालियों में एक स्मार्ट एयर स्प्रिंग मॉनिटरिंग सिस्टम,वास्तविक समय पर जांच के लिए पोर्टेबल वाइब्रेशन मॉनिटरिंग सिस्टमतथा स्वदेशी इंजीनियर्ड एक्सटर्नल पिट पावर सप्लाई और प्रि-कूलिंग सिस्टम शामिल हैं।

यह उल्लेखनीय है कि भारत की पहले वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस इस वर्ष जनवरी से कामाख्या और हावड़ा के बीच चल रही है, जिससे विश्व स्तरीय और आरामदायक रेल यात्रा के एक नए युग की शुरुआत हुई है। इसी क्रम में, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अत्याधुनिक और किफायती तकनीकों का उपयोग करते हुए, इन-हाउस विकसित उन्नत रखरखाव प्रणालियाँ शुरू की हैं। एनएफआर द्वारा नवीन और सुदृढ़ तरीकों से अपनी क्षमता को बढ़ाने, हाई-स्पीड और प्रीमियम ट्रेन सेवाओं के रखरखाव को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन सभी अत्याधुनिक प्रणालियों से संरक्षा में वृद्धि हुई है। रखरखाव की दक्षता में सुधार होने के साथ-साथ यह प्रणालियाँ वंदे भारत स्लीपर कोचों के विश्वसनीय एवं उच्च-प्रदर्शन वाले परिचालन को भी सुनिश्चित करती हैं।

अपनी तकनीकी क्षमताओं को और अधिक मजबूत करते हुए, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने पहली बार वास्तविक समय पर रोलिंग स्टॉक की स्थिति की निगरानी के लिए एक पोर्टेबलवाइब्रेशनमॉनिटरिंगसिस्टम चालू किया है। वर्तमान में कामाख्या डिपो में वंदे भारत स्लीपर रेक के लिएप्रयुक्त हो रहा यह सिस्टम संभावित समस्याओं की शीघ्र पहचान करने तथा समय पर सुधारात्मक कार्रवाई को सुविधाजनक बनाता है, जिससे खराब होने या विफल होने की संभावना कम होती है और यात्रियों को निर्बाध यात्रा का अनुभव सुनिश्चित होता है।

ये पहले पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने, सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने तथा यात्रियों को उन्नत वैश्विकमानकों के अनुरूप बेहतरीन और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को पुनः उजागर करती है।

The post एनएफआर द्वारा वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस, संरक्षा और रखरखाव हेतु इन-हाउस तकनीकी उपकरण विकसित appeared first on Suryoday Bharat.

कैंपस से कॉर्पोरेट तक : बीबीएयू के भूविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों का अल्ट्राटेक सीमेंट में चयन
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के भूविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विभाग के दो मेधावी विद्यार्थी, ऋषि राज झा और शिवा मिश्रा का चयन देश की अग्रणी सीमेंट निर्माण कंपनियों में से एक अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा किया गया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, समर्पण और विभाग में उपलब्ध उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।

यह चयन कंपनी द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। तीन माह की प्रशिक्षण अवधि के दौरान छात्रों को प्रति माह ₹ 20,000 का वजीफा प्रदान किया जाएगा। इंटर्नशिप पूर्ण होने के बाद उन्हें 12 माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जिसमें वार्षिक ₹ 5.5 लाख का सीटीसी पैकेज दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ₹ 6.0 लाख वार्षिक वेतन के साथ स्थायी नियुक्ति भी दी जा सकती है, जिसमें यात्रा एवं आवास भत्ता भी शामिल होगा।

इंटर्नशिप के दौरान चयनित विद्यार्थी कंपनी की विभिन्न परियोजनाओं में भाग लेंगे, जहां उन्हें चूना पत्थर (लाइमस्टोन) के भंडारों का सर्वेक्षण, भूवैज्ञानिक विश्लेषण, खनिज संसाधनों का मूल्यांकन तथा सीमेंट उद्योग से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उन्हें औद्योगिक क्षेत्र के वास्तविक कार्य वातावरण को समझने तथा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का उत्कृष्ट अवसर मिलेगा, जो उनके भविष्य के करियर के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। यह उपलब्धि न केवल चयनित विद्यार्थियों के लिए बल्कि भूविज्ञान विभाग एवं विश्वविद्यालय के लिए भी गर्व और प्रेरणा का विषय मानी जा रही है।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र कुमार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विभाग के सभी शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि को विभाग के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करेगी।

The post कैंपस से कॉर्पोरेट तक : बीबीएयू के भूविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों का अल्ट्राटेक सीमेंट में चयन appeared first on Suryoday Bharat.

मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह में अपर निदेशक सूचना ने जूम मीटिंग से जिला सूचना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
अशोक यादव, सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारत सरकार द्वारा विकसित के आईगोट (IGOT) पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों माध्यम से विभागीय कार्मिकों की कार्यात्मक क्षमता, कार्यक्षेत्र एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए उन्हें दक्ष बनाया जाये, इस हेतु शासन के निर्देशनुसार शुक्रवार 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक प्रदेश में मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में अपर निदेशक सूचना अरविन्द कुमार मिश्र, आईएएस ने जूम मीटिंग के माध्यम से जिला सूचना कार्यालयों के कार्मिकों को मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह के अंतर्गत आईगोट (IGOT) पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों के प्रशिक्षण से संबंधित विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई ।

उन्होंने कहा कि विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आईगोट (IGOT) कर्मयोगी प्लेटफार्म पर उपलब्ध पाठयक्रमों में से कम से कम 04 घंटे का प्रशिक्षण जिसमें Ai दक्ष कार्यक्रम के किन्ही 03 कार्यक्रम (IGOT) मार्केट प्लेस से कोई एक पाठयक्रम का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाना है।

अपर निदेशक सूचना मिश्र ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि उनका प्रत्येक कार्मिक तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक रूप दक्ष होना चाहिए, ताकि वह आगमी परिवेश की चुनौतियों का सामना दृढ़ता एवं कर्मठता के साथ कर सके। उन्होने कहा कि आने वाला समय तकनीकी का होगा और तकनीक के आधार पर ही दायित्वों का निर्वहन सफलता पूर्वक किया जा सकेगा। इसलिए आवश्यक हो जाता है कि हम तकनीकी एवं मनोविज्ञान रुप से पारंगत होकर आत्मनिर्भर बने और अपने दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर सके। इसी के तहत सरकार द्वारा अपने कार्मिकों की कार्यात्मक क्षमता, कार्यक्षेत्र एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए उन्हे दक्ष बनाये जाने हेतु आईगोट (IGOT) कर्मयोगी पर उपलब्ध पाठयक्रमों की व्यवस्था दी गई है, ताकि कार्मिक इन पाठयक्रमों का प्रशिक्षण प्राप्त कर तकनीकी तौर पर दक्ष होने के साथ-साथ कार्यक्षमता विकास का भी लाभ प्राप्त कर सके।

अपर निदेशक मिश्र ने विभाग के कार्मिकों से कहा कि यह स्वर्णिम अवसर है कि सरकार द्वारा आईगोट पोर्टल (IGOT) के माध्यम से उपलब्ध कराये गये पाठयक्रमों को तन्मयता एवं ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आप को कर्मयोगी साबित करें।

इस अवसर पर सहायक निदेशक चन्द्र विजय वर्मा, सहायक निदेशक अमित कुमार यादव, सूचना अधिकारी महेंद्र कुमारसहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

The post मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह में अपर निदेशक सूचना ने जूम मीटिंग से जिला सूचना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण appeared first on Suryoday Bharat.

आईआईएम लखनऊ में उद्योग अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, ज़िला स्तर पर निवेश प्रोत्साहन को मिलेगी रफ़्तार
अशोक यादव, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जिलास्तरीय औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इन्वेस्ट यूपी ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) लखनऊ में पाँच दिवसीय ‘क्षमता-विकास कार्यशाला’ (Capacity-Building Workshop) का आयोजन किया है। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का शुभारंभ आज हुआ, जिसमें प्रदेश भर के जिला उद्योग केंद्रों (DIC) के उद्योग उपायुक्तों, संयुक्त आयुक्तों, क्षेत्रीय प्रबंधकों और औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस पहल का मुख्य लक्ष्य क्षेत्रीय एवं जिला स्तर पर निवेश प्रोत्साहन तंत्र को अधिक प्रभावी और परिणाम-केंद्रित बनाना है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों के नेतृत्व और कार्यक्षमता को बढ़ाना है। इसके ज़रिए उन्हें लीडरशिप, रणनीतिक सोच और संसाधनों के सही इस्तेमाल का हुनर सिखाया जाएगा, ताकि ज़िलों में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और बेहतर बनाकर निवेशकों को हर संभव मदद दी जा सके।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव (अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास), आलोक कुमार ने कहा कि राज्य के विकास में ज़िला स्तरीय नेतृत्व की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से आधुनिक प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अपनाने और निवेशकों को बिना किसी बाधा के सहयोग देने पर ज़ोर दिया। उन्होंने पुरानी कार्यशैली को छोड़कर निरंतर सीखने और नई ज़रूरतों के अनुसार खुद को ढालने की आवश्यकता बताई।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु: इस कार्यक्रम में अधिकारियों को परिवर्तनकारी नेतृत्व, रणनीतिक सोच, वित्तीय साक्षरता और संवाद कौशल जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। विशेष रूप से, प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी नई तकनीकों के इस्तेमाल पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

उद्घाटन के अवसर पर इन्वेस्ट यूपी की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा, आईएम लखनऊ के डीन प्रो. संजय सिंह और प्रोग्राम निदेशक प्रो. क्षितिज अवस्थी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 मई 2026 तक तीन बैचों में चलेगा, जिसमें कुल 122 अधिकारी हिस्सा लेंगे।

The post आईआईएम लखनऊ में उद्योग अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, ज़िला स्तर पर निवेश प्रोत्साहन को मिलेगी रफ़्तार appeared first on Suryoday Bharat.

सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय चित्रकूट के पूर्व छात्र शुभम शुक्ला बने समीक्षा अधिकारी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : दीनदयाल शोध संस्थान के शैक्षणिक प्रकल्प सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय चित्रकूट से 2016-17 में पासआउट हुए एक होनहार छात्र शुभम शुक्ला ने यूपीपीएससी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी बन सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय का नाम कर परचम बुलन्दियों में लहरा दिया।

गौरतलब है कि शुभम शुक्ला मूलतः चित्रकूट जिले के मऊ तहसील से सम्बन्ध रखते है। इस खुशी के मौके में सुरेंद्रपाल के समस्त विद्यालय परिवार सहित शुभम शुक्ला के सहपाठी सुशील पटेल (फाउंडर द चित्रकूट पेज), शिवम गुप्ता, सोहनलाल धतुरहा , श्रीधर पटेल (पत्रकार), कौशलेंद्र सिंह तोमर, एडवोकेट निर्मल यादव, धनराज सिंह, अंकिता सिंह, चंद्रभान पटेल ITBP, मृदुल तिवारी, रिचा मिश्रा, आदित्य मिश्र, अभयदीप, रोहित पांडेय सहित समस्त मित्र मंडली ने खुशी जाहिर कर शुभकामनाएँ दी है।

The post सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय चित्रकूट के पूर्व छात्र शुभम शुक्ला बने समीक्षा अधिकारी appeared first on Suryoday Bharat.

लखनऊ अलीगंज आईटीआई में 8 अप्रैल को रोजगार मेले में प्लंबर व फिटर ट्रेड के आईटीआई युवाओं की होगी भर्ती
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में बुधवार 8 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 25,700 से 26,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।

संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्लंबर एवं फिटर ट्रेड से आईटीआई पास युवाओं की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से युवाओं को निजी क्षेत्र में स्थायी रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

प्लेसमेंट अधिकारी एम.ए. खान ने बताया कि ग्रीन गैस एजेंसी के माध्यम से 100 से 150 वर्कर्स की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले चरण में 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिसमें लखनऊ के लिए 20 पद एवं आगरा के लिए 10 पद निर्धारित हैं।

रोजगार मेले के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को पीएनजी कनेक्शन से संबंधित कार्यों में नियुक्त किया जाएगा। यह भर्ती विशेष रूप से प्लंबर एवं फिटर ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है।

इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ 8 अप्रैल को आईटीआई अलीगंज परिसर में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

The post लखनऊ अलीगंज आईटीआई में 8 अप्रैल को रोजगार मेले में प्लंबर व फिटर ट्रेड के आईटीआई युवाओं की होगी भर्ती appeared first on Suryoday Bharat.