बनारस स्टेशन को आधार बनाकर बनारस – हरदतपुर रेल खण्ड पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपतिनाथ मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार 27 फरवरी, 2026 को बनारस स्टेशन को आधार बनाकर बनारस-हरदतपुर रेल खण्ड पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान बनारस – प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड पर चलने वाली 65132 प्रयागराज रामबाग मेमू ,65131 मऊ-प्रयागराज रामबाग मेमू एक्सप्रेस सहित विभिन्न सवारी गाड़ियों में किलाबन्दी कर सघन टिकट चेकिंग की गई है।

इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पी एन मिश्रा के साथ टिकट जाँच दल में मुख्य टिकट निरीक्षक/ विवेक बाजपेयी, टिकट निरीक्षक/माहरूफ खान, उमेश यादव, अमित समेत 21 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं 09 रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 95 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे रेल राजस्व के रूप में रु 32250 (बत्तीस हजार दो सौ पच्चास रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा दिया गया । इस टिकट जाँच अभियान में कुल 25 यात्रियों को जुर्माना नहीं चुकाने पर रेलवे मजिस्ट्रेट प्रशांत मिश्रा के समक्ष ट्रायल हेतु प्रस्तुत किया गया और जुर्माना अदा करने के पश्चात छोड़ा गया ।

उक्त बस रेड अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें और अपना उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button