उप महानिरीक्षक (लखनऊ) को राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में पुरस्कार

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राजभाषा विभाग, गृहमंत्रालय भारत सरकार द्वारा केंद्रीय सरकार के कार्यालय के अधिकारियों के लिए लागू की गई हिंदी में डिक्टेशन देने की प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ) में पदस्थ के संजय कुमार (आईपीएस) उप महानिरीक्षक,क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार रु 5000/- प्राप्त किया। उक्त पुरस्कार श्याम मेहरोत्रा, महानिरीक्षक, पूर्वी सीमांत मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल लखनऊ के द्वारा सादे समारोह में प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि के संजय कुमार,2005 बैच के केरल काडर के भारतीय पुलिस सेवा के (आईपीएस) संवर्ग के अधिकारी हैं और यह वरीयता क्रम में केरल काडर में महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति हो चुके हैं। यह मूलतः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के मूल निवासी हैं। इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए क्षेत्रीय मुख्यालय(लखनऊ) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सभी पदाधिकारी गौरवान्वित हैं और अपने उप महानिरीक्षक को बधाई बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

Related Articles

Back to top button