AAP से डरी हुई है भाजपा, अनुराग ठाकुर को बनाना चाहती है हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री- उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जयराम ठाकुर के स्थान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है। एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा बड़े बदलाव करना चाहती है क्योंकि उसे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की बढ़ती ‘‘लोकप्रियता’’ के कारण चुनावों में हार की आशंका है।

सिसोदिया ने दावा किया, ‘‘हमें बहुत विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि भाजपा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को लाना चाहती है, क्योंकि वह अरविंद केजरीवाल और दिल्ली में उनके शासन के मॉडल से डरी हुई है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य के लोग जयराम ठाकुर की सरकार से निराश हैं, जो ‘‘पूरी तरह नाकाम’’ हो गयी है और इसलिए वे आगामी विधानसभा चुनाव में आप को जनादेश देना चाहते हैं।

 

Related Articles

Back to top button