
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं अन्य प्रमुख नगरों के लिये यात्रा करने वाले आरम्भिक यात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़
को ध्यान में रखते हुये, रिकॉर्ड संख्या में होली विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से अम्बाला,
अमृतसर, चंडीगढ़, कोलकाता (सियालदह), धनबाद, आसनसोल, नई दिल्ली, हैदराबाद, पुणे, मुम्बई, गोंदिया, पुरी,
राजकोट, वलसाड, वडोदरा, गुवाहाटी, राँची, श्री गंगानगर, जयपुर, जोधपुर आदि नगरों हेतु चलाई जा रही हैं।
होली पर्व के उपरान्त यात्रियों को उनके गंतव्य तक वापसी हेतु बढ़ती मांग को देखते हुये पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों
से देश के महानगरों एवं अन्य प्रमुख नगरों के लिये 64 होली विशेष ट्रेनें 342 फेरों में चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त
पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिये 30 होली विशेष ट्रेनें 168 फेरों में चलाई जा रही
हैं। इस प्रकार, पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से/होकर कुल 94 होली विशेष ट्रेनें 510 फेरों में चलाई जा रही हैं। इन होली
विशेष ट्रेनों से यात्रा का विकल्प चुनकर रेल यात्री अपनी यात्रा को सुगम एवं आनन्ददायक बना सकते हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर से देश के प्रमख नगरों कोलकाता (सियालदह-06 फेरे), आसनसोल (06 फेरे), धनबाद (02
फेरे), मुम्बई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-32 फेरे एवं पुणे-32 फेरे), नई दिल्ली (14 फेरे), चंडीगढ़ (04 फेरे),
गुवाहाटी (नारंगी-12 फेरे), राँची (10 फेरे) एवं वडोदरा (10 फेरे), हैदराबाद (08 फेरे), श्री गंगानगर (10 फेरे), जोधपुर
(08 फेरे) आदि स्टेशनों के लिये होली विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
इसके अतिरिक्त गोमती नगर से जयपुर (खातीपुरा – 08 फेरे) एवं पुरी (मालतीपाटपुर-10 फेरे); बढ़नी से अमृतसर (08 फेरे); बनारस से मुम्बई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस- 08 फेरे एवं मुम्बई सेन्ट्रल-08 फेरे); छपरा से गोंदिया (02 फेरे); मऊ से अम्बाला कैंट (08 फेरे), जोधपुर (10 फेरे), वलसाड (04 फेरे) एवं वडोदरा (12 फेरे); गाजीपुर सिटी से मुम्बई (पुणे-08 फेरे); प्रयागराज रामबाग से अयोध्या कैंट (20 फेरे); लालकुआँ से राजकोट (10 फेरे), कोलकाता (08 फेरे) एवं किशनगंज (08 फेरे); टनकपुर से अछनेरा (46 फेरे) तथा काठगोदाम से मुम्बई सेन्ट्रल (10 फेरे) इत्यादि स्टेशनों के मध्य होली विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।