ब्रेकिंग:

महर्षि कश्यप महाकुंभ सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, गाज़ियाबाद : घंटाघर रामलीला मैदान गाजियाबाद में शनिवार को महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर कश्यप निषाद संगठन और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में महर्षि कश्यप महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। साथ ही कार्यक्रम में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व साहिबाबाद विधानसभा सीट से विधायक सुनील शर्मा, मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच, शहर विधायक संजीव शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के साथ ही कई अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कश्यप समाज आज देश भर में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने महर्षि कश्यप के ज्ञान व दर्शन पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनो को ट्राइसाइकिलें वितरित किया। वही नरेंद्र कश्यप ने आए अतिथियों का उत्तर प्रदेश के मुख्य उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य गणमान्य लोगों को प्रतीक चिन्ह व पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ सागर कश्यप और डॉ सौरभ जायसवाल द्वारा किया गया। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ,सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा ने मंच से की नरेंद्र कश्यप की प्रशंसा !

घंटा घर रामलीला मैदान में नरेंद्र कश्यप द्वारा आयोजित कार्यक्रम सफल रहा, इसकी बात इसलिए स्पष्ट होती है क्योंकि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुनील शर्मा ,गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग और शहर विधायक संजीव शर्मा से लेकर कार्यक्रम में बोल रहे अन्य गणमान्य अतिथियों ने नरेंद्र कश्यप द्वारा किए गए आयोजन की प्रशंसा की है। साथ ही कश्यप निषाद संगठन को भी इस पूरे आयोजन के लिए बधाई दी गई। संजीव गुप्ता, ललित जायसवाल, अतुल जैन ,अशोक अग्रवाल के अलावा भी कई गणमान्य लोग के इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Loading...

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मैलानी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ’स्टेशन महोत्सव’ का हुआ आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : कार्यकारी निदेशक (हैरिटेज), रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली सुश्री आशिमा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com