ब्रेकिंग:

मंगेतर के साथ घूमने आई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हैवानों ने वीडिया भी बनाई

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कासगंज, उप्र : कासगंज जिले में मंगेतर के साथ झाल के पुल पर घूमने आई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। हैवानों ने मंगेतर के सामने युवती से कपड़े उतरवाए और उसकी वीडिया बना ली। यह घटना 3 दिन पहले की बताई जा रही है, युवती ने दरिंदो के दरिंदगी की खबर पुलिस को 2 दिन बाद दी, पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीते शुक्रवार शाम 4 बजे आस-पास एक युवती अपने मंगेतर के साथ पिकनिक प्वाइंट झाल के पुल पर घूमने के लिए गई थी। इस दौरान दोनों एकांत में बैठे हुए थे तभी अचानक से 8 लोग मिलकर उनके पास पहुंच गए और दोनों को लोकर गंदे-गंदे शब्द बोलने लगे और मंगेतर को पकड़ कर मारपीट करने लगे और फिर आरोपी युवती को घसीटते हुए सुनसान जगह पर ले गए और आठों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। यह सिलसिला लगभग 2 घंटे तक चला। डरी सहमी युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवती के परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने मंगेतर को बंधक ही नहीं बनाया था, बल्कि उसके साथ मारपीट और नकदी भी लूट ली थी। आरोपी अभियुक्तों ने मंगेतर के सामने ही युवती के कपड़े उतारे और अश्लील वीडियो भी बनाई, जोकि आरोपियों के मोबाइल से पुलिस को मिली है।

एक आरोपी भाजपा नेता का करीबी
सामुहिक दुष्कर्म की घटना में कुल 8 युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोच लिया है। जिसमें एक युवक भाजपा के जनप्रतिनिधि का करीबी है। उसका नाम अखिलेश उर्फ एपीएस बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ सदर कोतवाली में विभिन्न मामले दर्ज हैं।

Loading...

Check Also

श्रेयस अय्यर ने पारी में जड़े 6 छक्के, संजू सैमसम की बराबरी कर कोहली – धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com