7 साल बाद मेरी बेटी को इंसाफ मिला है, फांसी के बाद मिलेगी उसकी आत्मा को शांति: निर्भया की मां

लखनऊ, 20 मार्च। निर्भया गैंगरेप और हत्याकांड मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा चार दोषियों में से तीन की याचिका खारिज किए जाने के बाद निर्भया की मां ने गुरुवार को कहा कि उसकी बेटी की आत्मा को अब शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी के सात साल बाद न्याय मिला है।

निर्भया की मां ने कहा कि आखिरकार दोषियों को फांसी दी जाएगी। अब मुझे शांति मिलेगी। वहीं, निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कल सुबह चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी।

दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया मामले के चार में से तीन दोषियों की मौत की सजा पर रोक लगाने का अनुरोध करने वाली याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। दोषियों को 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दी जानी है।

16 दिसम्बर, 2012 को पैरामेडिकल की छात्रा से चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया गया था और उस पर नृशंस हमला किया गया था। चोटों के चलते कुछ दिन बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button