13 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन: भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन

लखनऊ।

भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के लोगों ने हज़रत गंज स्थित गांधी प्रतिमा पर अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जहां कमलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए कुछ कर नहीं रही है।

उन्होंने कहा कि किसान को इस बजट से बड़ी उम्मीदें थी लेकिन इस बजट में भी किसानों के लिए कुछ भी नहीं है। भारत का किसान भुखमरी के कगार पर है। आये दिन किसान आत्महत्या कर रहा है प्रदेश की सरकार किसानों के ऊपर जुल्म कर रही है।

किसान संगठन आवाज उठाता है तो मुकदमा हो जाता है। प्रदेश सरकार मुखदर्शक बन कर देख रही है। न किसानों के लिए न व्यपारियों के लिए न शिक्षा पर कोई काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले नेता किसानों के घर जाकर वोट मांगते हैं और उन्हीं की वोट से सत्ता हासिल करके उन्ही को भूल जाते हैं। किसानों का पुराना भुगतान अभी तक नही हुआ है। गन्ना खेतों में खड़े-खड़े सूख रहा है उसकी पर्चियां नही दी जा रही है।

कृषि मंत्री हमेशा झूठ ही बोलते हैं। देश में जो गौशाला बना है वो गौशाला नही गौमधूशाला है। जानवर मर रहे हैं अगर हम आवाज़ उठाते हैं या ज्ञापन देते हैं तो न कोई जवाब न कोई करवाई होती है।

Related Articles

Back to top button