खोडियार-गांधीनगर कैपिटल-कलोल रेलखण्ड पर 03 रेल सेवाएं गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर नहीं करेंगी ठहराव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : रेलवे द्वारा खोडियार-गांधीनगर कैपिटल-कलोल रेलखंड पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेष रेलसेवा जो दिनांक 10.03.25 को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग खोडियार-गांधीनगर कैपिटल-कलोल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खोडियार-कलोल होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
  2. गाडी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेष-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 09.03.25 को योगनगरी ऋषिकेष से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग कलोल-गांधीनगर कैपिटल-खोडियार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कलोल-खोडियार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
  3. गाडी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 10.03.25 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग कलोल-गांधीनगर कैपिटल-खोडियार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कलोल-खोडियार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button