हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, आरोपी अशफाक ने याचिका दाखिल कर ट्रायल को लखनऊ से दिल्ली ट्रांसफर करने का किया आग्रह

 

लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मामले से जुड़े एक आरोपी अशफाक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करके ट्रायल को लखनऊ से दिल्ली ट्रांसफर करने की अपील की है। इस मामले मएं सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को नोटिस जारी किया है।

आरोपी अशफाक ने अपनी याचिका में कहा कि लखनऊ कोर्ट में पेश होने पर उसकी जान को खतरा है, लिहाजा लखनऊ में चल रहे ट्रायल को दिल्ली ट्रांसफर किया जाए। 18 अक्टूबर को लखनऊ में कमलेश तिवारी की दो लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले के मुख्य आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन उर्फ फरीद पठान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

कमलेश तिवारी की हत्या में पुलिस ने 13 लोगों को हत्या और साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। मुख्य आरोपियों में अशफाक और मोईनुद्दीन को गुजरात एटीएस ने पकड़ा था। बाकी के आरोपी पठान, रशीद, फैजान, मोहसिन, सलीम, शेख आसिफ, कामरान, कैफी, नावेद, रईस और जाफर सादिक को बाद में पकड़ा गया था।

Related Articles

Back to top button