हार के बावजूद भारत टॉप रैंक पर, न्यूजीलैंड टीम पहुंची दूसरे स्थान पर

लखनऊ। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से हार के बावजूद भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर बरकरार है। अपने घर में भारत को क्लीन स्वीप करने वाली न्यूजीलैंड टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। कीवी टीम को दो स्थान का फायदा हुआ है। टीम इंडिया के 116 और न्यूजीलैंड के 110 रैटिंग हैं। ऑस्ट्रेलिया 108 रैटिंग के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गई।

न्यूजीलैंड की टीम को दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद कीवी टीम चौथे स्थान पर खिसक गई थी। फिलहाल, इंग्लैंड (105 रैटिंग) चौथे और दक्षिण अफ्रीका (98 रैटिंग) पांचवें नंबर पर हैं।

रैंकिंग देश रैटिंग
1 भारत 116
2 न्यूजीलैंड 110
3 ऑस्ट्रेलिया 108
4 इंग्लैंड 105
5 दक्षिण अफ्रीका 98
6 श्रीलंका 91
7 पाकिस्तान 85
8 वेस्टइंडीज 81
9 बांग्लादेश 61
10 अफगानिस्तान 49

 

Related Articles

Back to top button