सीतापुर जाते समय अखिलेश की गाड़ी के सामने आया सांड़, वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर कसा तंज

अशाेक यादव, लखनऊ। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बुधवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीतापुर पहुंचे। इस दौरान उनके काफिले के सामने एक सांड़ आ गया जिसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए योगी सरकार का माखौल उड़ाया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि सफ़र में साँड़ तो मिलेंगे… जो चल सको तो चलो… बड़ा कठिन है यूपी में सफ़र जो चल सको तो चलो!

पूर्व सीएम अखिलेश यादव पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा के भाई स्वर्गीय महेंद्र वर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश का काफिला जैसे ही महमूदाबाद बस स्टॉप के पास पहुंचा, उनकी गाड़ी के सामने एक सांड आ गया। जिसके बाद मौके का फायदा उठाते हुए अखिलेश ने योगी सरकार के खिलाफ ट्वीट किया और एक वीडियो भी शेयर किया।

Related Articles

Back to top button