हम असाधारण नर्सों और उनके परिवारों के प्रति अत्यंत आभारी हैं: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

अशाेेेक यादव, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर असाधारण सेवा भावना के लिए नर्सो के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनके कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है।

पीएम मोदी ने अपने टि्वट संदेश में कहा है, “यह विशेष दिन असाधारण नर्सों के प्रति आभार प्रकट करने का है जो हमारे ग्रह को स्वस्थ रखने के लिए दिन रात काम करती हैं। अभी वे कोरोना वायरस को हराने का महान काम कर रही हैं। हम नर्सों और उनके परिवारों के अत्यंत आभारी हैं।”

एक अन्य टि्वट में उन्होंने लिखा है, “अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस फ्लोरेंस नाइटिंगल से प्रेरित हैं, हमारा मेहनती नर्सिंग स्टाफ करूणा का मूर्त रूप है। आज हम नर्सों के कल्याण की दिशा में काम करने और इस क्षेत्र में अवसरों को बढाने पर ध्यान देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं जिससे देखभाल करने वालों कमी न रहे।”

Related Articles

Back to top button