सपा से भी बड़ी भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाएगी बसपा: मायावती

अशाेेेक यादव, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा लगवाएंगी। बसपा द्वारा लगवाई जाने वाली यह मूर्ति सपा द्वारा प्रस्तावित प्रतिमा से भी विशाल और बड़ी होगी।

साथ ही भगवान परशुराम के नाम पर अस्पताल बनवाए जाएंगे। रविवार को लखनऊ में एक प्रेस कान्फे्रंस कर मायावती ने कहा, बसपा जो कहती है, वह करती है।

समाजवादी पार्टी की हालत बहुत खराब है। आज वह भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाने जा रहे हैं, लेकिन पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार में ब्राह्मण समाज हाशिए पर था।

वास्तव में अखिलेश यादव को अपनी सरकार में ही भगवान परशुराम की मूर्ति लगवानी चाहिए थी। मायावती ने कहा कि ब्राह्मण समाज को बसपा पर पूरा भरोसा है। ब्राह्मणों को हमने अपनी पार्टी और सरकार में हमेशा उचित प्रतिनिधित्व दिया।

मायावती ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में भी ब्राह्मण समाज का उत्पीड.न हो रहा है। प्रदेश भर में ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसीलिए ब्राह्मण में रोष है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि राम मंदिर पर राजनीति हो रही है। कहा कि भूमि पूजन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बुलाना चाहिए था। प्रधानमंत्री अपने साथ राष्ट्रपति को भी लाते तो अच्छा होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भूमि पूजन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाए जाने से अच्छा मैसेज नहीं गया।

Related Articles

Back to top button