सपा नेता पारसनाथ यादव का निधन, अखिलेश-शिवपाल ने जताया शोक

अशाेेेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। जौनपुर के मल्हनी सीट से कई बार विधायक रहे पारसनाथ यादव की गिनती सपा के दिग्गज नेताओं में होती थी। 71 वर्ष के पारसनाथ यादव ब्लड कैंसर से पीड़ित थे।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अति विश्वासपात्र पारस नाथ यादव को एक समय पूर्वांचल कर मिनी मुख्यमंत्री कहा जाता था। वह सात बार विधायक, 3 बार मंत्री व 2 दो बार सांसद रहे।

दिग्गज सपा नेता ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जौनपुर शहर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। पारसनाथ यादव के निधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपनी शोक संवेदना जाहिर की है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी पारसनाथ यादव के निधन पर अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। प्रसपा मुखिया ने लिखा, वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव जी के निधन की खबर से स्तब्ध और दुःखी हूं।

यह समाजवादी आंदोलन और मेरी व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं! इसके अलावा समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडिल से भी पारसनाथ यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Articles

Back to top button