सपा की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं शामिल शिवपाल यादव का नाम

अशाेक यादव, लखनऊ। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव को लेकर सपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव समेत 40 स्टार प्रचारकों का नाम है। बता दें, लिस्ट में सपा विधायक और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव का नाम नहीं है।

विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद से ही चाचा-भतीजे के बीच चीजें खराब हो गई हैं। उसके बाद से ही कई मौके पर दोनों ने एक-दूसरे पर खुलकर निशाना साधा। बीते दिनों शिवपाल यादव ने विधानसभा में सपा विधायकों के बीच बैठने को लेकर भी आपति जताते हुए, विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था।

Related Articles

Back to top button