सऊदी अरब सरकार ने इस बार सभी बाहरी हज यात्रियों के लिए मक्का मदीना के दरवाजे किये बंद, भारत से कोई हज यात्रा पर नहीं जाएगा

अशाेेेक यादव, लखनऊ। हज यात्रा को लेकर सऊदी अरब सरकार की ओर स्थिति स्पष्ट करने के बाद भारत ने भी हज यात्रियों से अपना पैसा वापस करवाने का निर्देश दे दिया है।

वैश्विक महामारी के चलते सऊदी अरब सरकार ने इस बार सभी बाहरी हज यात्रियों के लिए मक्का मदीना के दरवाजे बंद कर दिए हैं।

मंगलवार को केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास रिजवी ने बयान जारी कर कहा, इस बार भारत से कोई भी नागरिक हज यात्रा पर नहीं भेजा जाएगा। जिन लोगों ने हज यात्रा के लिए पैसा जमा किया है, उन्हें बिना किसी कटौती के पूरा पैसा वापस किया जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री ने बताया इस बार अभी तक हज यात्रा के लिए 2 लाख 30 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदकों को उनका पैसा डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा।

बता दें कि दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी के चलते सऊदी अरब सरकार ने इस बार केवल देश के नागरिकों को यात्रा करने की अनुमति दी है। सऊदी के अलावां किसी अन्य देश के हज यात्रियों को अनुमति नहीं दी गयी है। इस बार यह हज यात्रा 28 जुलाई से 2 अगस्त तक होनी थी।

Related Articles

Back to top button