संकटों से निपटना नेतृत्व की जिम्मेदारी है और प्रधानमंत्री मोदी कोरोना संकट से निपटने में हुए विफल साबित: कांग्रेस

अशोक यादव, लखनऊ: कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर आज 27 मार्च को मोदी पर कटाक्ष कियऔर कहा कि वह जिम्मेदारी को निभाने में विफल रहे है। पार्टी ने ट्वीट किया “ परिवर्तन प्रकृति का नियम है और इन्हीं परिवर्तनों के दौरान कुछ संकट भी आ जाते हैं।

मगर, इन संकटों से निपटना नेतृत्व की जिम्मेदारी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना संकट से निपटने में विफल साबित हुए हैं। संकट पहले भी आए हैं मगर उनका समय रहते समाधान किया गया था।”

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर 21 दिन के लॉकडाउन से पहले तैयारी नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि  “ कोरोना महामारी और लॉकडाउन देश के किसानों पर दोहरी मार कर रहे हैं। फसल कटाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। किसानों की साल भर की कमाई भरतीय जनता पार्टी सरकार की अदूरदर्शिता की भेंट चढ़ रही है।”

Related Articles

Back to top button