विराज सागर दास ने स्व0 लालजी टण्डन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

   
राहुल यादव, लखनऊ ।
बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन,  विराज सागर दास ने मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लालजी टण्डन की लम्बी बीमारी के चलते हुए आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
 विराज सागर दास ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 लाल जी टण्डन लखनऊ के लोकप्रिय नेता रहे। उनके निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता, योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाजसेवी को खोया है। वे लखनऊ के विकास पुरूष के रूप में जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button