विराज सागर दास ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

राहुल यादव, लखनऊ: बीबीडी ग्रुप व बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन विराज सागर दास ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । 
अपने बधाई सन्देश में विराज सागर दास ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है । विराज सागर दास ने कहा कि देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं । पर्व व त्योहार हमारी परम्परा और राष्ट्रीयता को सुदृढ़ करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं । भारत समेत पूरे विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ज्योतिर्लिंग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं ।विराज सागर दास ने लोगों से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर किये जाने वाले समस्त अनुष्ठानों में कोविड -19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने की अपील की है ।

Related Articles

Back to top button