विचित्र स्थिति है, केंद्र सरकार की तरफ से ये संदेश दिया जा रहा है कि बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दो ! ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं : हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि बिलकिस बानो मामले में जो हुआ है, उससे रेप करने वालों का मन बढ़ेगा. बड़े दुर्भाग्य की बात है कि बिलकिस बानो के बलात्कारियों को रिहा कर दिया गया.

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गुजरात में बिलकिस बानो के केस में दोषियों की रिहाई का आदेश केंद्र की तरफ से आया था. इस तरह की घटना एक सामाजिक बुराई है. प्रशासन सज़ा देगा, कोर्ट न्याय करेगा तभी इस सामाजिक कुरीति पर लगाम लग सकेगी. ऐसे लोग घटिया राजनीति कर रहे हैं.

केंद्र सरकार अगर ऐसे आदेश देगी तो राज्यों में क्या प्रभाव होगा? बड़ी विचित्र स्थिति है. केंद्र सरकार की तरफ से ये संदेश दिया जा रहा है कि ऐसी घटनाओं को अंजाम दो. ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं.

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता को लेकर चुनाव आयोग की चिट्ठी पर राजभवन की चुप्पी पर अब ख़ुद हेमंत सोरेन मुखर नजर आ रहे हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अयोग्य हो जाने की चिंता नहीं है और उनकी सरकार को कोई ख़तरा नहीं है.  सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी.

सरकार 3 साल पूरा करने जा रही है. षडयंत्रकारी और परेशान आत्माओं के बारे में क्या बोलना, क्योंकि हमें इसकी चिंता नहीं, हमें तो जनता ने सरकार में बिठाया है. दो-दो चिट्ठी आई है. विपक्ष राजभवन को ढाल बनाकर राजनीतिक रोटी सेंक रहा है.

झारखंड सीएम साथ ही बोले कि लिफ़ाफ़ों का आदेश राज्य भर के लोगों को दिखाया जाए, परेशान कैसे किया जा रहा है ये पता चलेगा. इसी के साथ सोरेन ने कहा कि अगर-मगर का जवाब नहीं और मेरा कोई करीबी नहीं है. ये सब पूरे देश में यही चल रहा है. 

Related Articles

Back to top button