वाराणसी: डिप्टी सीएम ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

वाराणसी।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार सुबह कैंट रेलवे स्‍टेशन के पास फ्लाईओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान लहरतारा में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिेज का उन्‍होंने निरीक्षण किया। पुल का निरीक्षण करने के साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्धारित समय के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इससे पूर्व डिप्‍टी सीएम वाराणसी शहर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे और अधिकारियों से निर्माण को लेकर परिचर्चा की।

वहीं डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार सुबह लहरतारा में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को उन्‍ह‍ोंने संगठन को मजबूत करने के लिए जनता से संवाद बनाए रखने की अपील भी की। इसके बाद उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोनभद्र जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button