वरुण गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्ट व्यवस्था

अशाेक यादव, लखनऊ। पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है। शुक्रवार को उन्होंने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कर्ज के बोझ में दबे लोगों के दर्द को बयां किया।

साथ ही उन्होंने भ्रष्ट व्यवस्था पर मजबूत कार्रवाई की अपेक्षा की। शुक्रवार को सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्विटर हैंडिल से एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने विजय माल्या नौ हजार करोड़, नीरव मोदी 14 हजार करोड़, ऋषि अग्रवाल 23 हजार करोड़ का उल्लेख किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि आज जब कर्ज के बोझ तले दबकर देश में रोज लगभग 14 लोग आत्महत्या कर रहे हैं तब ऐसे धन पशुओं का जीवन वैभव चरम पर है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ महाभ्रष्ट व्यवस्था पर एक मजबूत सरकार से मजबूत कार्रवाई की अपेक्षा की।

Related Articles

Back to top button