सहार। नरायनपुर सिरसानी से शिव भक्तों का एक जत्था बुधवार को लोधेश्वर के लिए रवाना हुआ।सवर्ण समाज सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी, संरक्षक डॉ विनोद त्रिपाठी, योगेश तिवारी,पंकज तिवारी,बबलू,गणेश तिवारी आदि पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर व तिलक लगाकर विदा किया। जत्थे में नरायनपुर,सिरसानी, बले पुरवा,मेर,शहवाज पुर आदि गांवों के लोग मौजूद थे।कांवरियों ने कहा कि भगवान शिव की कृपा उन पर बनी रहे।इसलिए वह पैदल लोधेश्वर रवाना हो रहे हैं।जत्थे में शामिल भक्तों ने कहा कि भगवान शंकर में उनकी विशेष आस्था है।इसमें पुत्तन,छोटे,योगेश तिवारी, कल्लू तिवारी,पप्पू कठेरिया आदि लोग शामिल थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
प्रभास के साथ जोड़ी जमायेगी दिशा पाटनी
December 27, 2020