लोकसभा में हंगामा, आज भी नहीं आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लखनऊ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आज भी सदन नहीं पहुंचे। जानकारी दी गई कि वह हंगामे और धक्का मुक्की से नाराज हैं। उनकी जगह भर्तुहरी महताब हाउस चला रहे हैं।

दरअसल, दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामे से परेशान होकर बिरला ने बुधवार को सदन की कार्यवाही का संचालन नहीं किया। संसद में फिलहाल देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर चर्चा चल रही है।

सदन के कई सदस्यों ने कार्यस्थगन नोटिस भी दिया जबकि स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को कोरोना वायरस को लेकर संबोधन देना था। इस बीच विपक्ष के सदस्य दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर सदन में हंगामा करते रहे। विपक्ष लगातार ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगाता रहा।

ऐसा ही कुछ बुधवार को भी हुआ था जब बिरला की ओर कुछ सांसदों ने कागज उछाले थे। इसके अलावा विपक्ष के कुछ सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई थी

Related Articles

Back to top button