लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की खबरें चौंकाने वाली, हमारा ऐसा कोई प्लान नहीं: केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा

अशोक यादव, लखनऊ: कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं। वहीं लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की खबरें भी आ रही है। ऐसे में केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा ने कहै कि लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की खबरें चौंकाने वाली हैं, हमारा ऐसा कोई प्लान नहीं है।

गौरतलब है कि कोरोना ने इस  समय दुनियाभर में तबाही मचाई हुई है। कोरोना वायरस के चलते विश्व में इस वायरस से 33,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है जिसमें अकेले यूरोप में 20,000 लोगों की मौत हुई है।

वहीं विश्व में कुल 7 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। स्पेन और इटली में एक दिन में 800 से अधिक मौतें हुई हैं। इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दुनिया की आबादी का लगभग एक तिहाई लॉकडाउन में है।

Related Articles

Back to top button