लॉकडाउन के बावजूद कन्नौज की जामा मस्जिद में जुटे नमाजियों को हटाने गई पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मी घायल

अशोक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में जुमे की नमाज अदा करने के लिए जुटी भीड़ को हटाने गई पुलिस पर पत्थरबाजी हुई है। इस घटना में कई पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

लॉकडाउन के बावजूद जुमे की नमाज के लिए शहर की जामा मस्जिद में नमाजियों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम पर नामाजियों ने हमला कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख जान बचाकर पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले। इ

स घटना की जानकारी जब पुलिस महकमे के आला अधिकारियों को मिली तो वे भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तबतक नमाजी मस्जिद से भाग निकले थे।

बुधवार शाम को मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस की टीम पर भी हमला हुआ था। हमले में महिलाएं भी शामिल रही।

इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस दल पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वे लॉकडाउन का पालन करने का निर्देश दे रहे थे।’ इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल घायल हो गए थे।

सहारनपुर के गांव जमालपुर में नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिद के बाहर इकट्ठा भीड़ को हटाने और छह लोगों को हिरासत में लेने पर लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला कर पकड़े गए लोगों को छुड़वा लिया।

इस दौरान दो सिपाही भी चोटिल हो गए। पुलिस ने पांच महिलाओं सहित 26 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button