लॉकडाउन: उत्‍तर प्रदेश के ग्रीन जोन वाले 15 जिलाेें काेे सबसे पहले मिल सकती है छूट

अशाेेेक यादव, लखनऊ।

भारत सहित उत्‍तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या मेें लगातार वृद्ध‍ि होती जा रही है।

इसबीच हर कसी की जिज्ञसा है कि तीन मई को लॉकडाउन से कितनी राहत मिलेगी, खुलेगा या नहीं।

वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक अछूते या कम प्रभावित जिलों में कुछ गतिविधियां शुरू करने के संकेत दिए हैं।

ग्रीन जोन में छूट वाली गतिविधियों के लिए एक कार्य योजना बनाई जाए।

मुख्यमंत्री ने यह बात टीम 11 के अधिकारियों के साथ लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मंगलवार को कही।

3 मई  के पश्चात औद्योगिक इकाइयों को किस प्रकार शुरू किया जाए, इसके लिए एक कार्य योजना तैयार की जाए।

बता दें कि अभी तक यूपी में 15 जिले ग्रीन जोन में है।

ये सभी ऐसे जिले जहां अभी तक कोई कोरोना संक्रमण का केस नहीं है। 

ग्रीन जोन के 15 जिले अंबेडकरनगर, अमेठी, बलिया, देवरिया, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर फतेहपुर, चंदौली और सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button