देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्‍या 24 हजार के पार पहुंची, 775 की मौत

अशाेेेक यादव, लखनऊ। कोरोना वायरस के मामले में भारत में 24 हजार के पार पहुंच चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 24,506 लोग कोविड-19 के मरीज हैं।

इसके अलावा अभी तक 775 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो 2500 से ज्यादा लोग कोरोना के मरीज हो चुके हैं।

53 लोगों की जान जा चुके हैं।

इसके अलावा दुनियाभर में मृतकों की संख्या दो लाख के पास पहुंचने वाली है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या दो लाख के पास पहुंच चुकी है।

इससे पहले शुक्रवार को केंद्र सरकार ने दावा किया कि कोरोना को रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन का फैसला सही समय पर लिया गया और इसका फायदा हुआ है।

यदि कदम नहीं उठाया होता तो देश में संक्रमितों की संख्या एक लाख पार कर चुकी होती।

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. पाल ने यह जानकारी दी। वह कोरोना पर बने समूह के प्रमुख भी है।

Related Articles

Back to top button