लखनऊ: योगी के मंच पर पहुंचते ही जमकर उड़ा गुलाल, जीत से उत्साहित दिखे भाजपा कार्यकर्ता

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 403 सीटों के लिए चल रही मतगणना अपने अंतिम दौर में थी। बीजेपी के जीत का रास्ता साफ हो चुका था। जीत से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, नेता तथा स्वयं मुख्यमंत्री खासे उत्साहित दिखे। यह नजारा राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का था।

दरअसल गुरुवार शाम को जैसे ही भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यालय पहुंच गए। यहां पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगी का जबरदस्त उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे ही मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत अबीर व गुलाल के साथ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री तथा अन्य नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

योगी आदित्यनाथ ने मंच पर पहुंच कर सबसे पहले उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के शासन को उत्तर प्रदेश की जनता ने सराहा है, उन्होंने कहा कि हम लोग जब कोरोना कॉल में जब जनता की सेवा कर रहे थे,उस समय कुछ लोग सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे थे।

उन्होंने कहा की बीजेपी इतिहास बनाने जा रही है, लेकिन हमें जोश में होश बनाये रखना होगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने परिवारवाद को तिलांजलि दी है।

Related Articles

Back to top button