लखनऊ: योगी आदित्यनाथ दूसरी बार बनने जा रहे CM, 35 साल बाद दर्ज किया यह रिकॉर्ड

अशाेक यादव, लखनऊ। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनने जा रही है,योगी आदित्यनाथ आज राजधानी के इकाना स्टेडियम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ लेते ही 35 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा। इतना ही नहीं योगी शपथ लेने के साथ ही कई रिकॉर्ड भी बनाएंगे। योगी कैबिनेट का यह शपथ ग्रहण समारोह इस रिकॉर्ड का गवाह बनेगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शिरकत करेंगे।

दरअसल, आज यानी 25 मार्च के दिन जब योगी इकाना स्टेडियम में शपथ ले रहे होंगे,उस दौरान वह उत्तर प्रदेश की राजनीति व सत्ता में बने कई रिकॉर्ड तोड़ेंगे और अपने नाम जोड़ेंगे।

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की विधानसभा में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले उम्मीदवार बताए जा रहे हैं,दरअसल वह भाजपा के पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जिन्होंने 5 साल सरकार चलाने के बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे और उत्तर प्रदेश की बागडोर अपने हाथ में लेंगे, भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में पहली बाहर ऐसा देखा जा रहा है कि 5 साल तक एक ही शख्स मुख्यमंत्री रहा है।

वहीं साल 2007 के बाद मुलायम सिंह यादव के बाद बतौर मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने वाले पहले उम्मीदवार भी योगी आदित्यनाथ ही हैं। एक लंबे अरसे से चल रहे नोएडा मिथक को तोड़ कर जीत हासिल करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही होंगे।

बताया तो यहां तक जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ 15 साल में पहले ऐसे सीएम होंगे जो विधायक के रूप में शपथ लेंगे। इन सब में सबसे बड़ा रिकॉर्ड यही है कि उन्होंने  5 साल का कार्यकाल पूरा किया और सत्ता में लौटे, इससे पहले कोई भी ऐसा नहीं कर सका था।

बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल 5 साल पूरा करने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री बन सत्ता पर काबिज होने जा रहा हो।

हालांकि यह भी सच है कि उत्तर प्रदेश में कई ऐसे मुख्यमंत्री हुए, जो दोबारा सत्ता में आए, लेकिन इनमें से किसी ने भी 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया था। साल 1983 के बाद योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं,जिन्होंने अपनी पार्टी को दूसरी बार सत्ता दिलाई हो।

Related Articles

Back to top button