लखनऊ: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

अशाेेेक यादव, लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामिया अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और बाइक बरामद किए हैं। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। 

आपको बता दें कि, 25 हजार के इनामी अपराधी पुलक तिवारी को आशियाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके पैर पर गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल व बाइक बरामद किया है। पुलक तिवारी पर लूट, छिनैती, हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में आशियाना, कृष्णानगर थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज है। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी।

सर्विलांस टीम के माध्यम से इसकी लोकेशन आशियाना थाना क्षेत्र में मिली जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर इसे दबोचने का प्रयास किया। पुलिस से घिरता देख, इसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में इसके दाहिने पैर पर गोली लगी। 

Related Articles

Back to top button