लखनऊ: मायावती ने बुलाई दो दिनों की अहम बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

अशाेक यादव, लखनऊ। नगर निकाय चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी नई रणनीति बनाएगी। इसे लेकर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और पूर्व सीएम मायावती  ने मंथन करने के लिए लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने यह बैठक 27 और 28 मई को बुलाई है।

बैठक के पहले दिन मायावती मुख्य जोन प्रभारियों और दूसरे दिन जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसमें 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button