लखनऊ: नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव ने दी बधाई

अशाेक यादव, लखनऊ।। राजधानी में ईद-उल-फित्र का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद के चांद के दीदार के बाद मंगलवार की सुबह राजधानी की प्रमुख ऐशबाग स्थित ईदगाह समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ईद की नमाज अदा की गयी।

लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी।वहीं सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुभकामनाएं देने के लिए ऐशबाग ईदगाह पहुंचे।

Related Articles

Back to top button