लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में उतराता मिला अज्ञात युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी के राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनेश्वर मिश्र पार्क में एक अज्ञात युवती का शव मिला है। जानकारी के अनुसार, शव पार्क के अंदर झील में उतराता हुआ मिला। जिसके बाद, वहां पर पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस ने शव को झील के बाहर निकलवाया। जनेश्वर मिश्र चौकी इंचार्ज प्रशांत मिश्रा ने अपनी टीम के साथ, मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद, शव को बाक़ी की कार्रवाई के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया गया।

जिस महिला का शव पार्क में मिला है। उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती की उम्र तक़रीबन 35 वर्ष है। हालांकि, पुलिस अज्ञात युवती के बारे में खोजबीन कर रही है। जिससे इसका पता लगाया जा सके कि वो कहाँ की रहने वाली है। उसका घर-परिवार कहां है?

Related Articles

Back to top button